लाइव न्यूज़ :

राजौरी में सैन्य शिविर के अंदर गोलीबारी, तीन सैन्य अधिकारियों सहित 5 कर्मी घायल, पास के गांव को खाली कराया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2023 08:31 IST

सूत्रों के मुताबिक, मेजर रैंक के एक अधिकारी ने गोलीबारी अभ्यास सत्र के दौरान बिना किसी उकसावे के अपने सहयोगियों पर गोलियां चला दीं और फिर यूनिट के शस्त्रागार में छिप गया तथा जब उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी इमारत के पास गए तो उसने उन पर हथगोले फेंके।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक अधिकारी पर लगभग आठ घंटे के बाद शस्त्रागार के अंदर काबू पाया गया। घटना जिले के थानामंडी के पास नीली चौकी पर हुई। सूत्रों ने बताया कि शिविर में पिछले कई दिनों से गोलीबारी का अभ्यास चल रहा था।

राजौरीः जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को एक सैन्य शिविर के भीतर एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी करने और ग्रेनेड विस्फोट करने से तीन अधिकारियों सहित कम से कम पांच सैन्यकर्मी घायल हो गए।  सूत्रों के मुताबिक, मेजर रैंक के एक अधिकारी ने गोलीबारी अभ्यास सत्र के दौरान बिना किसी उकसावे के अपने सहयोगियों पर गोलियां चला दीं और फिर यूनिट के शस्त्रागार में छिप गया तथा जब उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी इमारत के पास गए तो उसने उन पर हथगोले फेंके।

सूत्रों के मुताबिक अधिकारी पर लगभग आठ घंटे के बाद शस्त्रागार के अंदर काबू पाया गया। घटना जिले के थानामंडी के पास नीली चौकी पर हुई। उन्होंने बताया कि सेना ने एहतियात के तौर पर शस्त्रागार के नजदीक के एक गांव को खाली करा लिया। हालांकि, सेना ने दावा किया कि राजौरी में एक चौकी पर संभावित ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "पांच अक्टूबर 23 को राजौरी सेक्टर में एक चौकी पर संभावित ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया। अधिकारी को वहां से निकाला गया और प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। घटना की आगे की जांच जारी है।’’

सूत्रों ने बताया कि शिविर में पिछले कई दिनों से गोलीबारी का अभ्यास चल रहा था और आरोपी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बिना किसी उकसावे के अपने सहयोगियों और अधीनस्थों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि बाद में, उसने शिविर के शस्त्रागार के अंदर शरण ले ली और जब कमांडिंग ऑफिसर, अपने डिप्टी और मेडिकल ऑफिसर के साथ उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के प्रयास में इमारत के पास पहुंचे, तो उसने ग्रेनेड फेंके। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा फेंका गया ग्रेनेड उनके पास फट जाने से तीनों अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यूनिट के सेकेंड-इन-कमांड की हालत "गंभीर" बताई गई है।

सूत्रों ने बताया कि रात करीब 11 बजे पकड़े गए आरोपी की अंधाधुंध गोलीबारी में दो अन्य सैनिक भी घायल हो गए। घटना पर जम्मू स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक संदेश में कहा, "मुझे जनरल एरिया राजौरी में सेना शिविर पर कुछ गोलीबारी/आतंकवादी हमले के बारे में फोन आया है। मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। यह शिविर की एक दुर्भाग्यपूर्ण आंतरिक घटना है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?