लाइव न्यूज़ :

जम्मू के जंगल में गोलीबारी शुरू, तलाश अभियान जारी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:14 IST

Open in App

जम्मू, 25 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के दो सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाए जा रहा व्यापक तलाश अभियान सोमवार को 15वें दिन भी जारी है और एक वन्य क्षेत्र से भारी गोलीबारी की खबर मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भट्टी दरियां वन में गोलीबारी आतंकवादियों से ताजा संपर्क स्थापित होने के कारण हुई। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी वन के भीतर गुफाओं में छिपे हुए हैं।

यह तलाश अभियान 11 अक्टूबर को शुरू और अब तक दो जेसीओ समेत सेना के नौ जवान और एक गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी मारे जा चुके हैं तथा तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

पुंछ के सुरनकोट जंगल में अभियान के पहले दिन सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे जबकि 14 अक्टूबर को मेंढर के भट्टी दरियां इलाके में चार अन्य जवानों की मौत हो गयी थी।

कोट भलवाल केंद्रीय कारागार जम्मू से मेंढर लाए गए पाकिस्तानी आतंकवादी की उस समय मौत हो गयी थी जब रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए उसे ला रहे सुरक्षा बलों पर छिपे हुए आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लाया गया था।

सुरनकोट और मेंढर के अलावा राजौरी जिले के थानामंडी जंगल में भी तलाश अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर ने घेराबंदी किए गए वन्य इलाके में कई फेरे लगाए जबकि ड्रोन से भी कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि आतंकवादी भाग न पाए।

उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद पूछताछ के लिए दो महिलाओं समेत करीब 12 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है कि उन लोगों ने आतंकवादियों को कथित तौर पर भोजन और शरण समेत साजोसामान संबंधी सहयोग मुहैया कराया।

अभियान के मद्देनजर जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर मेंढर और थानामंडी के बीच यातायात सोमवार को 10वें दिन भी एहतियातन बंद है।

जम्मू के राजौर और पुंछ में इस साल जून के बाद घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं और अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल