मुंबई: मलाड के झुग्गियों में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

By धीरज पाल | Published: December 24, 2018 08:13 AM2018-12-24T08:13:45+5:302018-12-24T08:53:05+5:30

Fire in shanties near Malwani area of Malad mumbai updates | मुंबई: मलाड के झुग्गियों में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

मुंबई: मलाड के झुग्गियों में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

 पिछले कुछ दिनों से दिल्ली से लेकर मुंबई तक आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना एक बार फिर मुंबई से है। एएआई एजेंसी के मुताबिक मुंबई के मलाड  के मालवानी एरिया के पास झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग देर रात इन झोपड़ियों में आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। वहीं, एरिया में मौजीद आस-पास मौजूद झोपड़ियों आग की चपेट में आग गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल फैल गया था।


इससे पहले  उपनगरीय अंधेरी के मरोल में ईएसआईसी कामगार अस्पताल में जबर्दस्त आग की घटना के दो दिन बाद बुधवार देर शाम फिर से आग लग गई। इस अस्पताल में आग लगने की पहली घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारी ने बताया कि आगजनी की घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना शाम 7.54 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, ‘‘इस पर रात 8.34 बजे काबू पा लिया गया।’’ 

  

Web Title: Fire in shanties near Malwani area of Malad mumbai updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे