लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में विद्युत विभाग के कार्यालय में आग लगी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 11:26 IST

Open in App

ठाणे, सात फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में विद्युत विभाग के एक कार्यालय में आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि वागले एस्टेट इलाके में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) कार्यालय में शनिवार रात करीब 10 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की दो गाड़ियां, पुलिस और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ कर्मियों को भेजा गया। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का अभी पता लगाया जा रहा है।’’

भाजपा की ठाणे इकाई ने बिजली के कथित अत्यधिक बिलों के खिलाफ शुक्रवार को एमएसईडीसीएल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन इस मुद्दे पर भाजपा के राज्यव्यापी ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम का हिस्सा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी