लाइव न्यूज़ :

मेट्रो अस्पताल आग : जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: February 7, 2019 21:51 IST

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को लगी आग में नोएडा के सेक्टर 12 स्थित बहुमंजिला अस्पताल में कई लोग फंस गये।

Open in App

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जिलाधिकारी बी एन सिंह ने नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदयरोग संस्थान में आग लगने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये।सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैंने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। शहर के मजिस्ट्रेट को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है ।अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को लगी आग में नोएडा के सेक्टर 12 स्थित बहुमंजिला अस्पताल में कई लोग फंस गये।उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय घटना हुई उस समय अस्पताल के भीतर 60 से अधिक लोग थे । उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं।सिंह ने बताया, ‘‘40 से अधिक मरीजों को मेट्रो के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ दमकल अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और स्थिति पर काबू पा लिया गया।गौतमबुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल ने पिछले पांच महीने से अधिक समय से अपने फायर लाइसेंस का नीवनीकरण नहीं कराया था।अस्पताल के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। 

टॅग्स :नोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

भारतNoida Traffic Alert: छठ पूजा के दौरान बदला रूट, नोएडा जाने वालों के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी; पढ़ें यहां

ज़रा हटकेVIDEO: ग्रेटर नोएडा में महिला की दंबगई, सरेआम शख्स का कॉलर पकड़ घसीटा; राहगीरों बने रहे तमाशबीन

क्राइम अलर्टNoida News: कार और स्कूटी की भयंकर टक्कर, स्कूटी सवार महिला की मौत, 2 घायल

क्राइम अलर्टGreater Noida dowry murder case: निक्की के परिजनों से मिलीं महिला आयोग की सदस्य, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया