नासिक नगर निकाय मुख्यालय में आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Published: January 22, 2021 03:21 PM2021-01-22T15:21:38+5:302021-01-22T15:21:38+5:30

Fire in Nashik municipal body headquarters, no casualties | नासिक नगर निकाय मुख्यालय में आग, कोई हताहत नहीं

नासिक नगर निकाय मुख्यालय में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई,22 जनवरी नासिक नगर निगम(एनएमसी) के उत्तर महाराष्ट्र स्थित मुख्यालय में शुक्रवार को आग लग गई, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी भवन में एनएमसी नेता के केबिन में 11.50 बजे आग लग गई। राजीव गांधी भवन में नगर निगम का मुख्यालय है और यह स्थान मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि चार दमकल वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया और आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire in Nashik municipal body headquarters, no casualties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे