लाइव न्यूज़ :

सूरत में एक अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:05 IST

Open in App

सूरत, 18 नवंबर गुजरात के सूरत में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर को आग लग गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नानपुरा में स्थित चार मंजिला अस्पताल के भूतल पर दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि पहली मंजिल तक धूआं फैल जाने की वजह से कम से कम 16 मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष अनिल गोकलानी ने बताया कि ऐसा लगता है कि आग अस्पताल के सर्वर कक्ष से लगना शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

अतिरिक्त मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी