लाइव न्यूज़ :

यूपी के झांसी में 3 शोरूम में लगी भीषण आग में 4 लोगों की जलकर मौत, आग पर काबू पाने के लिए सेना की ली गई मदद, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: July 4, 2023 08:08 IST

आग पर काबू पाने के बाद शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 लोगों की मौत की सूचना है। बरामद किए गए तीनों शवों का पंचायत नामा कराया जाएगा। दुकानों को फिर से चेक किया जा रहा है।

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोमवार को एकसाथ 3 शोरूम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। झांसी के एसएसपी राजेश एस ने कहा कि अभी तक मृतकों की संख्या 4 है। बरामद किए गए तीनों शवों का पंचायत नामा कराया जाएगा। अभी पुलिस मौके पर मौजूद है। उन्होंने कहा, दुकानों को फिर से चेक किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आग झांसी के सीपरी बाजार में स्थित दुकानों में लग गई। एक लड़की समेत 4 लोगों की मौत की सूचना है। बता दें कि  पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेना की संयुक्त टीम ने लगभग 10 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग पर काबू पाने के बाद शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मौजूद हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया, "यह दुखद घटना है। आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए जांच अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं।"  रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के दौरान शोरूम में कई लोग फंस हुए थे। कुछ लोगों का रेस्क्यू किया गया जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सेना को भी बुलाया गया। वहीं आग में करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है।

टॅग्स :झाँसीअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'