लाइव न्यूज़ :

बिहार: शास्त्री नगर में झुग्गियों में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर से हुआ धमाका

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 16:11 IST

आग इतनी भयानक है कि आस-पास के लोगों के घर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं, जिन लोगों के घर बचे हुए हैं वह अपना सामान लेकर घटनास्थल से भाग रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपटना के शास्त्री नगर इलाके में लगी भीषण आग मशास्त्री नगर में झुग्गी बस्ती में आग लगने से कई घर जले

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर इलाके की झुग्गियों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बस्ती में आग लगने के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां शास्त्री नगर इलाके में पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। गौरतलब है कि आग इतनी भीषण है कि अभी तक दमकल विभाग को आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई है और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। 

घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है। आग का धुआं दूर तक उठता दिख रहा है।

आग इतनी भयानक है कि आस-पास के लोगों के घर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं, जिन लोगों के घर बचे हुए हैं वह अपना सामान लेकर घटनास्थल से भाग रहे हैं। 

गैस सिलेंडर से लगी आग 

जानकारी के मुताबिक, किसी झुग्गी बस्ती में रखे गैस सिलेंडर के फटने के कारण ये आग लगी है। सिलेंडर में जैसे ही धमाका हुआ पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। मौके पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई।

इलाके में बने कई घर इस आग में जलकर खाक हो गए हैं। झुग्गी में रह रहे सैकड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। हालांकि, घटना में अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के समय एक झोपड़ी में खाना बनाने के दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद देखते ही देखते दर्जनों घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, एक सिलेंडर में आग लगने के बाद करीब 27 सिलेंडरों में धमाका हुआ है, जिसेस पूरा इलाका दहल उठा। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है और आग बुझाने का काम जारी है। 

टॅग्स :पटनाबिहारअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए