लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद के अस्पताल में आग की घटना पर मोदी ने जताया दु:ख, मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2020 09:18 IST

आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मरने वालों में 5 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।यह आग नवरंगपुरा के श्रेय अस्पताल के आईसीयू यूनिट में लगी है।

अहमदाबाद (गुजरात) छह अगस्त (भाषा) अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। अहमदाबाद के अस्पताल में हुए हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की राशि मुहैया कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अहमदाबाद की मेयर बिजल पटेल से इस सिलसिले में बात भी की और हालात का जायजा लिया।

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। हादसे में आईसीयू वार्ड में भर्ती पांच पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहमदाबाद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ आग लगने की वजह से श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के आठ मरीजों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है।’’ 

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि गुजरात में कोविड-19 के 1,073 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बुधवार को 66,777 हो गए। वहीं वायरस से मरने वालों की संख्या 2,557 है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी