लाइव न्यूज़ :

असमिया भाषा में लगे सरकारी होर्डिंग पर स्याही फेंकने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:17 IST

Open in App

सिलचर (असम), 19 अक्टूबर बंगाली भाषी लोगों की बहुलता वाली बराक घाटी में असमिया भाषा में लगे सरकारी होर्डिंग पर कथित रूप से स्याही फेंकने के आरोप में स्थानीय संगठनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।

बराक घाटी में 1960 की दशक से बंगाली सहित तीन भाषाएं बोलने वाले करीब 36 लाख लोग रहते हैं, लेकिन सरकार ने यहां ‘जल जीवन मिशन’ से जुड़े साइनपोस्ट और होर्डिंग सिर्फ असमिया भाषा में लगाए थे।

कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने बताया कि सिलचर कस्बे में होर्डिंग खराब करने को लेकर जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने सिलचर सदर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

एक वीडियो में कथित कार्यकर्ता सीढ़ियों पर चढ़ते और सिलचर रेलवे स्टेशन के सामने असमिया भाषा में लगे होर्डिंग को खराब करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने होर्डिंग पर ‘बांग्ला लिखनू’ (बंगाली भाषा में लिखो) और दो संगठनों के नाम भी लिखे हैं।

बराक डेमोक्रेटिक युवा फ्रंट के नेता प्रदीप दत्ता रॉय ने प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए, 1960 की दशक में हुई भाषाई आंदोलन के बाद राज्य के इस हिस्से में सरकारी कार्यों के लिए बांग्ला का उपयोग करने का फैसला लिए जाने के बावजूद बराक घाटी में सरकारी विज्ञापन में सिफ असमिया भाषा के उपयोग को लेकर सवाल उठाया।

बराक डेमोक्रेटिक युवा फ्रंट के अलावा ऑल बंगाली स्टूडेंट्स यूथ ऑर्गेनाइजेशन भी होर्डिंग खराब करने की घटना में कथित रूप से शामिल है।

सिलचर से सांसद राजदीप रॉय ने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य में भाषा के नाम पर हिंसा भड़काने का प्रयास भी हो सकती है, साथ ही उन्होंने ‘‘लोगों से ऐसी किसी भी साजिश से बचने को कहा।’’

तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने कहा कि वह होर्डिंग पर स्याही फेंकने का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि होर्डिंग ने भाषाई कानून का अपमान किया है।

‘असम सरकारी भाषा कानून, 1960’ ने असमिया को राज्य की सरकारी भाषा के रूप में स्वीकार किया लेकिन राज्य में बंगाली भाषी बहुलता वाले बराक घाटी में सभी प्रशासनिक और सरकारी कार्यों के लिए बंगाली भाषा के उपयोग का भी प्रावधान इसमें किया गया। बराक घाटी में कछार, करीमगंज और हैलीकांडी जिले आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान