लखनऊ में प्रदर्शन के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Published: July 17, 2021 01:09 PM2021-07-17T13:09:37+5:302021-07-17T13:09:37+5:30

FIR lodged against State Congress President Lallu and others in connection with the demonstration in Lucknow | लखनऊ में प्रदर्शन के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ में प्रदर्शन के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ, 17 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ शुक्रवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रियंका का नाम नहीं है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने आज ‘भाषा’ को बताया कि शुक्रवार को जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।

प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ धरने पर बैठे उप्र कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति और बिना सूचना दिये धरने पर बैठने के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं।

प्रियंका लखनऊ के दो दिनों के दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FIR lodged against State Congress President Lallu and others in connection with the demonstration in Lucknow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे