लाइव न्यूज़ :

आपत्तिजनक ट्वीट करने पर शरजील उस्मानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: May 20, 2021 11:01 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 20 मई महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी द्वारा कथित आपत्तिजनक ट्वीट करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जालना के अम्बेड़ के रहने वाले अंबादास अम्भोरे ने आरोप लगाया है कि उस्मानी ने ट्विटर पर अपनी हाल की कुछ पोस्ट में भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। अम्भोरे हिंदू जागरण मंच से जुड़ा है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अम्बेड़ पुलिस ने बुधवार रात को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि यह मामला जालना के सायबर विभाग को सौंपा जाएगा।

इस वर्ष की शुरुआत में पुणे पुलिस ने 30 जनवरी को हुए एल्गार परिषद के कार्यक्रम में भड़काऊ भाषा देने पर उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में मार्च में उस्मानी ने पुणे पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?