लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय बलों का घेराव करने के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में ममता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:21 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 15 अप्रैल केंद्रीय बलों का घेराव करने के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में यहां के एक पुलिस थाने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके उकसाने की वजह से सीतलकूची गोलीबारी की घटना हुई और उसमें चार लोगों की जान गई।

कूचबिहार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष सिद्दिकी अली मिया ने बुधवार को अपनी शिकायत में दावा किया कि ममता बनर्जी द्वारा बनरेश्वर में एक रैली में दिए गए भाषण ने लोगों को चुनावों के चौथे चरण के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों के खिलाफ हमले के लिए उकसाया।

माथाभांगा पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत के साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के भाषण की एक वीडियो क्लिप भी संलग्न की है।

मिया ने कहा कि ममता बनर्जी के भड़काऊ बयान से भड़के गांव वालों ने तैनात सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश की।

प्राथमिकी में मिया ने कहा, ‘‘महिलाओं सहित गांव वालों ने केंद्रीय बलों पर शरीरिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला किया, यह जानते हुए भी कि यह तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौत का कारण भी बन सकता है।’’ प्राथमिकी की एक प्रति पीटीआई-भाषा के पास मौजूद है।

भाजपा नेता मिया से जब संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर पुलिस यदि कुछ कार्रवाई नहीं करती है तो वह ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की मांग के साथ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों की मौत के लिए सिर्फ ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। वह हमारे जिले के मतदाताओं के प्रति जवाबदेह हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के बाहर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद आत्मरक्षा में सुरक्षाकर्मियों को कथित तौर पर गोली चलानी पड़ी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने उस मतदान केंद्र पर मतदान टाल दिया था।

आयोग ने इस घटना के बाद तीन दिनों तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

बनर्जी घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल