लाइव न्यूज़ :

मुखिया कौशर अली की हत्या के मामले में दस के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:53 IST

Open in App

पाकुड़ (झारखंड), 21 दिसंबर जिले के सदर प्रखंड के मनिकापाड़ा ग्राम पंचायत के मुखिया कौशर अली एवं उनकी ढाई साल की बेटी जुबेरा खातून की सोमवार शाम हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पांच अन्य को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मुफस्सिल थाने में शेष चार आरोपियों समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं।

पाकुड़ के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि मुखिया के वाहन चालक अमीरूल इस्लाम के बयान के आधार पर थाना कांड संख्या 252/21 भादवि की धारा 302, 307, 326, 120 बी/34 एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मनिकापाड़ा गांव के सोहिदुल आलम, अब्दुल हलीम एवं आलम शेख सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले से जुड़े एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की सूचना गुप्त तरीके से देने के लिए डीआईजी दुमका, एसपी पाकुड़ के अलावा एसडीपीओ एवं मुफसिल थाने की पुलिस का नम्बर भी जारी किया है। सूचना देने वाले लोगों के नाम गुप्त रखने का भी पुलिस ने भरोसा दिलाने का प्रयास किया है।

पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन द्वारा गठित एसआईटी प्रमुख सह पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि जल्द इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

मुखिया और उनकी बेटी की हत्या एवं पत्नी तथा बेटे पर किये गये जानलेवा हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार दिन भर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही।

मुखिया की घायल पत्नी एवं बेटे की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज पश्चिम बंगाल के बहरमपुर स्थित अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुखिया हत्याकांड मामले में मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का, समशेरगंज आदि थाना क्षेत्र के भी लोग शामिल थे जो घटना को अंजाम देने के बाद मौके से बाइक से फरार हो गये। पुलिस ने मनिकापाड़ा के अलावा मनिरामपुर आदि गांवों से भी कुछ लोगों को बीती रात हिरासत में लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह