लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बहन पंकजा मुंडे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरे फंसे धनंजय, कहा- वीडियो एडिट किया गया है, जांच हो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 21, 2019 08:01 IST

धनंजय मुंडे ने दावा किया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है. उनके बयान को तोड़ा-मरोड़कर पेश किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है. फोरेंसिक लेब में वीडियो की जांच की मांग धनंजय मुंडे ने कहा कि संपादित क्लिप की प्रामाणकिता की जांच फोरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए.

महाराष्ट्र की मंत्री एवं अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे पर एक चुनाव रैली में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ राकांपा नेता की टिप्पणयिों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

इसके बाद बीड़ जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. धनंजय मुंडे ने दावा किया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है. उनके बयान को तोड़ा-मरोड़कर पेश किया गया है.

बता दें कि दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं. धनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं. पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं. परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिकायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल) और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई़ लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के खिलाफ 17 अक्तूबर को केज तहसील के विडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणयां कीं.

भाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है. फोरेंसिक लेब में वीडियो की जांच की मांग धनंजय मुंडे ने कहा कि संपादित क्लिप की प्रामाणकिता की जांच फोरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए. राज्य विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो को संपादित किया है, उन्हें कम से कम बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का तो सम्मान करना चाहिए था.

टॅग्स :महाराष्ट्रधनंजय मुंडेपंकजा मुंडेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?