लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में वित्त मंत्री कैप्टन ने पेश किया 1.15 लाख करोड़ का बजट, प्रदेश की जनता को दी ये सौगात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 9, 2018 18:59 IST

एक ओर जहां किसानों को लुभाने के लिए बजट में किसानों और गांवों पर खासा जोर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों को भी सरकार ने राहत दी है।

Open in App

चंडीगढ़, 9 मार्च। हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने राज्य का सालाना बजट पेश किया। वित्‍तमंत्री कैप्टन ने अपने बजट में विकास पर जोर दिया और जीडीपी आठ फीसदी पहुंचने की संभावना जताई। सबसे खास बात यह है कि इस बार प्रदेश के बजट में कोई नया टैक्स नहीं जोड़ा गया है। एक ओर जहां किसानों को लुभाने के लिए बजट में किसानों और गांवों पर खासा जोर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों को भी सरकार ने राहत दी है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने गंभीर बीमारियों से इलाज के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा की पांच लाख रुपये प्रति दाखिला की सीमा हटाई है। यानि उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके अलावा वैट की दर हुई कटौती से सीएनजी पहले की तुलना में सस्‍ती होगी।

बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री अभिमन्यु ने शायरना अंदाज में कहा, 'कुछ तो फूल खिलाए हैं हमने, कुछ और खिलाने हैं पर मुश्किल ये है कि बाग में कुछ कांटे पुराने हैं।' इस बार का बजट 1.15 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें 44,911.16 करोड़ रुपये की राशि उन योजनाओं के लिए आवंटित की गई है, जिनसे प्रदेश में उचित समय में 15 सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

हरियाणा में किसानों के लिए कल्याण प्राधिकरण स्थापित करने की योजना का ऐलान किया गया है। इस‍के लिए चालू सत्र में विधेयक लाया जाएगा। वहीं एसवाईएल निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का आंवटित किए गए हैं। जबकि सघन प्राकृतिक गैस (सीएनजी) पर लगने वाले 12.5 वैट की दर को घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है।

टॅग्स :हरियाणाबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए