अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना

By भाषा | Published: June 14, 2021 03:53 PM2021-06-14T15:53:19+5:302021-06-14T15:53:19+5:30

Filmmaker Ayesha Sultana approaches High Court for anticipatory bail | अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना

अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना

कोच्चि, 14 जून फिल्मकार आयशा सुल्ताना ने अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए सोमवार को केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। लक्षद्वीप पुलिस ने आयशा पर राजद्रोह का आरोप लगाया है।

सुल्ताना ने अपनी याचिका में कहा कि अगर वह कवरत्ती जाती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। पुलिस ने उन्हें 20 जून को कवरत्ती थाने में पेश होने को कहा है।

भाजपा के एक नेता ने फिल्मकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि एक टीवी परिचर्चा के दौरान आयशा सुल्ताना ने केंद्रशासित प्रदेश में कोविड​​​​-19 के प्रसार को लेकर के गलत खबर फैलायी है। भाजपा नेता की शिकायत के बाद 10 जून को सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

यह शिकायत भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने दर्ज कराई थी। खादर ने शिकायत में कहा कि एक मलयालम चैनल पर चर्चा के दौरान सुल्ताना ने कथित तौर पर कहा कि केंद्र ने लक्षद्वीप में कोविड-19 के प्रसार के लिए जैविक हथियारों का उपयोग किया था।

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सुल्ताना का कृत्य राष्ट्र विरोधी कृत्य है और इससे केंद्र सरकार की "देशभक्त छवि" धूमिल हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Filmmaker Ayesha Sultana approaches High Court for anticipatory bail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे