लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्देशक अली अकबर ने छोड़ा इस्लाम, पत्नी समेत अपनाएंगे हिन्दू धर्म, CDS बिपिन रावत की मृत्यु पर असंवेदनशील टिप्पणयों से क्षुब्ध

By विशाल कुमार | Updated: December 11, 2021 14:59 IST

मलयालम फिल्मों के निर्देशक अली अकबर ने कहा कि इस्लाम के शीर्ष नेताओं ने भी एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किए जाने की देशद्रोही गतिविधि का विरोध नहीं किया और उन्हें यह स्वीकार्य नहीं है. कुछ ही घंटों बाद निर्देशक ने अपने नए नाम की भी घोषणा कर दी और उन्होंने अपना नया नाम रामसिम्हान रखा है.

Open in App
ठळक मुद्देमलयालम निर्देशक अली अकबर ने पत्नी के साथ इस्लाम धर्म छोड़ने की घोषणा की है.सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जश्न मनाए जाने से नाराज.अली अकबर ने अपना नया नाम रामसिम्हान रखा है.

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी पत्नी और 12 अन्य लोगों के साथ मरने वाले सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जश्न मनाए जाने से नाराज मलयालम निर्देशक और भाजपा नेता अली अकबर ने पत्नी के साथ इस्लाम धर्म छोड़ने की घोषणा की है.

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही घंटों बाद निर्देशक ने अपने नए नाम की भी घोषणा कर दी और उन्होंने अपना नया नाम रामसिम्हान रखा है.

अकबर ने कहा कि यहां तक की इस्लाम के शीर्ष नेताओं ने भी एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किए जाने की देशद्रोही गतिविधि का विरोध नहीं किया और उन्हें यह स्वीकार्य नहीं है.

उन्होंने कहा कि उनका अब धर्म में विश्वास नहीं है और इसका एक वीडियो उन्होंने बुधवार को फेसबुक पर अपलोड किया.

वीडियो में अकबर ने कहा कि मुझे जन्म के समय से ही जो चोला मिला था, उसे उतारकर फेंक रहा हूं। आज से मैं मुस्लिम नहीं हूं। मैं एक भारतीय हूं। मेरा यह संदेश उन लोगों के लिए है, जिन्होंने भारत के खिलाफ हंसते हुए स्माइली पोस्ट की है।' 

अकबर की इस पोस्ट पर कई लोगों ने विरोध किया, तो कई ने समर्थन किया। वहीं, कई ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। अभद्र टिप्पणियों के जवाब में अकबर ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस बाद में यह पोस्ट फेसबुक से हट गई।

बाद में उन्होंने एक दूसरा वीडियो अपलोड कर कहा कि सीडीएस की मौत पर मुस्कुराने वालों की पहचान कर देश को उन्हें सजा देनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी हिंदू धर्म अपनाएंगे. हालांकि वह अपनी दोनों बेटियों को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे. वे दोनों अपना फैसला खुद करेंगी.

केरल में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य रहे अकबर ने पार्टी के नेताओं के साथ कुछ असहमति होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

टॅग्स :इस्लामकेरलबिपिन रावतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां