लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव : चुनाव के बाद इवीएम की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए आयोग को निर्देश देने वाली याचिका न्यायालय में दायर

By भाषा | Updated: April 17, 2019 05:54 IST

उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए निर्वाचन आयोग को निर्देश देने की मांग की गयी है । तमिलनाडु अन्नल आम्बेदकर ला एसोसिएशन के अध्यक्ष एम श्रीनिवासन ने इस सबंध में याचिका दायर की है।

Open in App

उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए निर्वाचन आयोग को निर्देश देने की मांग की गयी है । तमिलनाडु अन्नल आम्बेदकर ला एसोसिएशन के अध्यक्ष एम श्रीनिवासन ने इस सबंध में याचिका दायर की है। इस याचिका में एक समाचार रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसमें कुछ विपक्षी राजनीतिक दलों ने यह आशंका जतायी है कि चुनाव के बाद भी ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है ।

याचिका में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया जाना चाहिए कि चुनाव के बाद की अवधि के दौरान भी ईवीएम में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो । इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है । इसमें कहा गया है, ‘‘ईवीएम की विश्वसनीयता को बनाये रखने की एकमात्र वैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग के हाथो में है, लेकिन लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आयोग का निष्पक्ष कार्य पूरी तरह दांव पर है ।’’

याचिका में कहा गया है कि जैसा कि आरोप लगाया गया है चुनाव के बाद की स्थिति में ईवीएम में दिन दहाड़े छेड़छाड़ करना संभव है क्योंकि यह ऐसी अवधि है जब कुछ सीमित प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ईवीएम तक किसी की पहुंच नहीं होती है । इसमें यह भी कहा गया है, ‘‘मतदान और मतगणना के बीच के लंबे अंतराल की अगर जांच नहीं की जाती है तो निर्वाचन आयोग के आचरण को देखते हुए मतदान के बाद ईवीएम से छेड़छाड़ की संभावना बहुत आधिक हो जाती है ।’’ भाषा रंजन उमा उमा

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह