लाइव न्यूज़ :

Earthquake in Delhi News: भूकंप से आज फिर सहमे 2 करोड़ दिल्ली वाले, भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

By अनुराग आनंद | Updated: May 29, 2020 21:44 IST

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा, हरियाणा व पंजाब के कई हिस्से में भी तेज झटके महसूस किए गए।रात 9 बजकर 8 मिनट पर लगातार 10 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नई दिल्लीदिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक में इस भूकंप का केंद्र था। कुछ सेकेंड तक लगातार दिल्ली-एनसीआर की धरती हिलती रही। दिल्ली के लक्ष्मी नगर समेत कई हिस्सों में लोग अपने घरों से शोर मचाते हुए बाहर निकलने लगे। 

आज रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड मापी गई है। रात 9 बजकर 8 मिनट पर लगातार 10 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, हरियाणा व पंजाब के कई हिस्से में भी तेज झटके महसूस किए गए।

बता दें कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में इसी माह 10 मई (रविवार) को  दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। आज के तरह ही उस दिन भी भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। खास कर फ्लैटों में रहने वाले लोग ज्यादा डरे-सहमे दिखे थे। भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली रहा था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 12 और 13 अप्रैल 2020 के बाद रविवार (10 मई) को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन तीनों दिन भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली ही रहा था। 12 अप्रैल को आए भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था, जबकि 13 अप्रैल को मात्र 5 किलोमीटर नीचे केंद्र रहा था। आज (शुक्रवार) 29 मई को भूकंप के केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भूकंप का केंद्र जमीन में 15-20 किलोमीटर के भीतर होता है तो रिक्टर स्केल पर तीव्रता भी ज्यादा होती है। ऐसे स्थिति में भूकंप के झटके तेज लगते हैं।

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी