लाइव न्यूज़ :

‘मुस्लिमों की पार्टी’ वाले बयान पर भड़के आनंद शर्मा, कहा- पीएम मोदी की मानसिकता ठीक नहीं

By भाषा | Updated: July 16, 2018 05:55 IST

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताने के लिए माफी मांगनी चाहिए और कहा कि इस टिप्पणी से उनकी ‘‘बीमार मानसिकता’’ झलकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताने के लिए माफी मांगनी चाहिए और कहा कि इस टिप्पणी से उनकी ‘‘बीमार मानसिकता’’ झलकती है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को ‘‘झूठ बेचने वाला’’ बताया और उन्हें चुनौती दी कि वह विपक्षी दल के खिलाफ अपने आरोपों पर संसद में 18 जुलाई को शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान चर्चा करें।

पीएम मोदी ने बीते दिन आजमगढ़ में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर तीन तलाक पर उसके रुख को लेकर जोरदार हमला बोला था और सवाल किया था कि क्या वह केवल मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को लगातार ठेस पहुंचायी है। उन्होंने कल जो कहा उसका हम कड़ा विरोध करते हैं। यह उनकी बीमार मानसिकता को दिखाता है।’’ 

शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी ओर से समाज को बांटने का एक प्रयास किया गया है...उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस ने राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व किया और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया...उसे मुस्लिमों की पार्टी कहना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी बीमार मानसिकता एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान दिया है, जो ऐतिहासिक तथ्यों के हिसाब से गलत है।’’ 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री से अपील करती है कि वह ‘‘झूठे बयान’’ देने से बचें। कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को ‘‘इतिहास की कम जानकारी है और वह अपना इतिहास लिखते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन तलाक के खिलाफ थी और उनकी पार्टी संसदीय प्रणाली के नियमों का पालन चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने बार बार संसद को बाईपास करने का प्रयास किया है। वे चाहते हैं कि विधेयक संसद की जांच पड़ताल के बिना ही पारित हो जाएं।’’ 

उन्होंने कहा कि कई विधेयक अलग अलग समितियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भेजे जाते हैं कि कानून बनाते समय कोई त्रुटि नहीं हो । उन्होंने सवाल किया कि ऐसी प्रक्रिया कानून बनाने में बाधक कैसे मानी जा सकती है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्ष महिलाओं, विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं का जीवन सुरक्षित करने के सरकार के प्रयासों को बाधित कर रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील