लाइव न्यूज़ :

सरकारी आवास पर पिता की प्रतिमा हमारे प्रेम का प्रतीक, कभी अतिक्रमण नहीं करेंगे: चिराग पासवान

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान के तीन दशक से अधिक आवास रहे स्थान पर लगायी गयी उनकी आवक्ष प्रतिमा उनके प्रति पार्टी के प्यार का प्रतीक है। उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि यह इस सरकारी आवास को अपने नियंत्रण में रखने की उनकी कोशिश है।

चिराग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सांसद के नाते वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिसे अतिक्रमण समझा जाए या कानून का किसी तरह का उल्लंघन हो। उन्होंने कहा कि सरकारी नियम किसी सरकारी आवास को किसी संग्रहालय या स्मारक में तब्दील करने की अनुमति नहीं देते।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी सरकार ने मुझे यहां रहने की अनुमति दी है। यह प्रतिमा दिवंगत नेता के प्रति पार्टी के प्यार का प्रतीक है और जहां भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, इसे वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस प्रतिमा को संपत्ति पर कब्जा करने की मेरी कोशिश के तौर पर कभी नहीं देखा जाना चाहिए।’’

चिराग ने कहा कि वह ऐसी किसी चीज का समर्थन नहीं करेंगे जो कानून के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश के हर जिले में उनके दिवंगत पिता की प्रतिमा लगाने की योजना बनाई है।

सूत्रों ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय ने राम विलास पासवान के निधन के फौरन बाद आवास खाली करने का प्रारंभिक नोटिस जारी किया था, लेकिन चिराग पासवान ने मामले को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के समक्ष यह विषय उठाया जिसके बाद उनके परिवार को अभी वहां रुकने की अनुमति दी गयी है।

जनपथ स्थित इस आवास पर रामविलास पासवान 32 साल से अधिक समय तक रहे। अब यह बंगला केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया गया है।

अनेक नेताओं के परिवारों द्वारा उनके निधन के बाद सरकारी आवासों को अपने नियंत्रण में ही रखने के प्रयासों पर पहले कई विवाद सामने आ चुके हैं जिनके मद्देनजर ऐसे आवासों को स्मारक बनाने पर रोक वाला नया नियम बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?