लाइव न्यूज़ :

बेसहारा मानसिक रोगी को सरेआम बुरी तरह पीटने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:38 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 मार्च कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान बेसहारा मानसिक रोगी को सरेआम बुरी तरह पीटने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे को सोमवार को गिरफ्तार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार अजमेरा (53) और उनके बेटे मोहित अजमेरा (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र ने रविवार को एमजी रोड थाने के पास एक मानसिक रोगी को यह आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क पर बुरी तरह पीटा कि वह उनकी कार पर पत्थर फेंक रहा था। थाना प्रभारी के मुताबिक मानसिक रोगी बेसहारा है और यहां-वहां भटकता रहता है।

नागर ने बताया, "घटना उस वक्त हुई, जब शहर में कोविड-19 का एक दिवसीय लॉकडाउन लगा था। आरोपियों का कहना है कि वह महामारी की जांच कराने के लिए घर से बाहर निकले थे।"

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपियों की कार जब्त कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह