लाइव न्यूज़ :

DSP बनकर सामने आई बेटी तो गर्व से फूल गया पिता का सीना, सैल्यूट कर बढ़ाया मान, फोटो वायरल

By अमित कुमार | Updated: January 4, 2021 17:04 IST

जब इंस्पेक्टर की बेटी डीएसपी बनकर उसके सामने आ जाए तो एक बाप को कितनी खुशी मिलती है। यह अंदाजा श्याम सुंदर के वायरल हो रही तस्वीर से लगाई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंस्पेक्टर पिता ने अपनी बेटी को डीएसपी बनाया और फिर उसे गर्व के साथ सैल्यूट किया।सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के इस बाप-बेटी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बाप-बेटी की यह तस्वीर हर किसी के चेहरे पर खुशी बिखेर रही है।

हर पिता का सपना होता है कि वह अपने जीते जी अपने बच्चों को कामयाब इंसान बनाए। बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए मां-बाप हर मुश्किल से गुजरने को तैयार रहते हैं। जब बच्चे लायक बन जाते हैं तो मां-बाप के सारे दुख-दर्द मिट जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाप-बेटी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। आंध्र प्रदेश के एक सर्किल इंस्पेक्टर ने अपनी बेटी का डीएसपी बनने का सपना साकार किया। 

सर्किल इंस्पेक्टर वाई श्याम सुंदर ने अपनी बेटी येंदलुरू जेसी प्रशांति को डीएसपी बनाने में पूरा सहयोग दिया। हाल ही में जब उनकी बेटी उनके सामने पुलिस यूनिफॉर्म में आई तो उन्होंने बेटी को सेल्यूट किया। बाप-बेटी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि आंध्र प्रदेश स्टेट पुलिस ड्यूटी मीट ‘इग्नाइट’ में भाग लेने के लिए दोनों तिरुपति में हैं, ये कार्यक्रम 4 से 7 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान ही पहली बार जेसी अपने पिता के सामने ड्यूटी के दौरान आई। ऑन ड्यूटी पहली बार अपने पिता के सामने आने के बाद उनके पिता ने गर्व के साथ बेटी को सैल्यूट किया। डीएसपी बेटी ने अपने पिता को लेकर कहा कि मेरे पिता मेरी प्रेरणा रहे हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे