लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में होम क्वारंटीन में पिता-पुत्र की मौत, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाले शव

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 12:30 IST

कोरोना पॉजिटिव बाप-बेटा होम क्वारंटीन थे

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉजिटिव बाप-बेटा होम क्वारंटीन थेअपाहिज मां भी थी होम क्वारंटीनपुलिस ने किया शवों का अंतिम संस्कार

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं ऑक्सीजन, कहीं दवाओं और कहीं लक्षण गंभीर होने पर मरीज दम तोड़ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में एक दिल दहलाने वाली खबर लखनऊ से सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यहां एक घर से दो लाशें मिली हैं। इनके बारे में कहा जा रहा है कि यह कोरोना पॉजिटिव थे और होम क्वारंटीन थे। 

क्या है पूरा मामलाइंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, घर में लाशें मिलने का मामला लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी का है। पुलिस को जो शव मिले हैं उनमें अरविंद गोयल (65 साल) और दूसरा ईलू गोयल (25 साल) है। यह दोनों बाप-बेटे हैं। 

कैसे सामने आया मामलाबताया जा रहा है कि जब पड़ोसियों को घर से बदबू आई, तो पता चला कि घर में मौत हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हथौड़े से दरवाजे को तोड़ कर देखा तो पता चला कि अंदर दो शव पड़े हुए हैं।

घर के अंदर दो शवों के अलावा पत्नी 60 वर्षीय रंजना गोयल भी थी जिसकी हालत भी बेहद खराब थी। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

तीनों थी होम क्वारंटीन कोरोना संक्रमित होने के बाद तीनों का ही घर पर रहकर ही इलाज चल रहा था। अपाहिज होने के चलते महिला चल नहीं सकती है। महिला को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा है। 

पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों से किसी को नहीं देखा। कोरोना के कारण इलाका सुनसान रहता है, जिसकी वजह से किसी भी गतिविधि का पता नहीं चल सका।

पुलिस का कहना है कि परिवार के किसी अन्य सदस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।  

टॅग्स :लखनऊकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी