लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा कोविड-19 के संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए तेज गति से जांच महत्वपूर्ण

By भाषा | Updated: June 27, 2020 16:11 IST

योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्पडेस्क स्थापित कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनलॉक व्यवस्था में पूरी सावधानी बरतते हुए औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं अन्य कारोबारी गतिविधियों का संचालन जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने कहा कि तेज गति से जांच करना कोविड—19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 के लिए प्रतिदिन 20 हजार नमूनों की जांच क्षमता अर्जित करने पर संतोष व्यक्त किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 के लिए प्रतिदिन 20 हजार नमूनों की जांच क्षमता अर्जित करने पर संतोष व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि तेज गति से जांच करना कोविड—19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। योगी ने जांच में लगातार वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा नमूने संग्रहित करते हुए तेज गति से की गयी जांच कोविड-19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्पडेस्क स्थापित कराए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अनलॉक व्यवस्था में पूरी सावधानी बरतते हुए औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं अन्य कारोबारी गतिविधियों का संचालन जरूरी है। इसके दृष्टिगत औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना इन इकाइयों में कार्यरत लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

5 से ज्यादा कर्मचारियों वाले उद्योगों में मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से रहे

उन्होंने कहा कि उद्योग में यह भी सुनिश्चित हो कि जहां पांच अथवा उससे अधिक व्यक्ति कार्यरत हैं, वहां मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन कड़ाई से कराया जाए। उद्योग क्षेत्र में संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की नियमित निगरानी की जाए। योगी ने ऐसे समस्त स्थानों पर कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हों।

सीएम ने कहा मेडिकल स्क्रीनिंग टीम को इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में की गई है कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना हो गई है। उन्होंने मेरठ मण्डल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए निगरानी कार्यों में तेजी लाते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ मण्डल में एक से सात जुलाई, 2020 की अवधि में एक विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। ग्राम पंचायत तथा वार्ड स्तर पर संचालित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए।

संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मेडिकल स्क्रीनिंग टीम को इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाए। मेडिकल स्क्रीनिंग में लक्षणों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराया जाए। संक्रमित होने की दशा में ऐसे व्यक्तियों को उपचार के लिए कोविड चिकित्सालय में भर्ती किया जाए । योगी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन के कार्य को निरन्तर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम तेजी से चलाया जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील