लाइव न्यूज़ :

इस समय किसी भी गलत कदम के दूरगामी परिणाम होंगे, फारूक अब्दुल्ला ने J&K को कमजोर करने वाली ताकतों को हराने का आह्वान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2023 07:27 IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह हमें समझना है कि हमारी आवाज का विभाजन कैसे हो सकता है या इसके परिणाम क्या होंगे। इस समय किसी भी गलत कदम के दूरगामी परिणाम होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने नेकां मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।अब्दुल्ला ने पार्टी पदाधिकारियों से हर दरवाजे पर दस्तक देने तथा क्षेत्र की चुनौतियों के बारे में लोगों को सूचित करने को कहा।

श्रीनगरः नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को लोगों से जम्मू-कश्मीर को कमजोर करने की कोशिश कर रही ताकतों को हराने का आह्वान किया। अब्दुल्ला ने पार्टी पदाधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के हितों के खिलाफ काम करने वाली ताकतों के खिलाफ आगाह भी किया।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां नेकां मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोग नहीं चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर की वास्तविक प्रतिनिधित्व करने वाली आवाज केंद्र में आए और सुनी जाए। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह हमें समझना है कि हमारी आवाज का विभाजन कैसे हो सकता है या इसके परिणाम क्या होंगे। इस समय किसी भी गलत कदम के दूरगामी परिणाम होंगे।’’

उन्होंने लोगों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया और पार्टी पदाधिकारियों से हर दरवाजे पर दस्तक देने तथा क्षेत्र की चुनौतियों के बारे में लोगों को सूचित करने को कहा। इससे पहले फारूक ने भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया था। 

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा था कि भाजपा के खिलाफ चुनाव जीतना है तो उन्हें एकजुट होना होगा। श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि चर्चा चल रही है और ‘‘मैं एकता के मोर्चे पर (राष्ट्रीय स्तर पर) अच्छे परिणाम देख सकता हूं।’’ अब्दुल्ला ने कहा था कि गठबंधन ही एकमात्र ऐसी चीज है जो हमें एकजुट करेगी। हम व्यक्तिगत रूप से नहीं लड़ सकते। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल भी एकजुट होने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम चुनाव जीत सकें।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"