लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने किया ऐलान, 'साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2022 15:19 IST

जम्मू समेत कश्मीर घाटी में अपनी मजबूत साख रखने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने सोमवार को कहा कि गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने ऐलान किया है कि वो जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगेगुपकार घोषणापत्र गठबंधन जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सियासत एकबार फिर उस समय गर्म हो गई जब फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने ऐलान कर दिया कि वो आने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

जम्मू समेत कश्मीर घाटी में अपनी मजबूत साख रखने वाले दोनों दलों ने सोमवार को कहा कि गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) दोनों पीएजीडी के प्रमुख घटक दल हैं। साथ चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हम कश्मीर की आवाम के लिए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एक राजनीतिक दल है जिसने कहा कि उसने गठबंधन छोड़ दिया है जबकि सच्चाई यह है कि वे कभी गठबंधन का हिस्सा था ही नहीं। वो तो हमें भीतर से तोड़ने आए थे।"

अब्दुल्ला के साथ प्रेस कांफ्रेंस साझा कर रहीं पीडीपी अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घाटी में सियासत को फिर से मजबूत करने के लिए नेशनल कांफ्रेंस के साथ जाने की बात कही।

महबूबा ने कहा, "हम एक साथ चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं क्योंकि यह लोगों की इच्छा है कि हमें अपनी खोई हुई गरिमा की बहाली के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।"

अब्दुल्ला ने पत्रकार के द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सरकार जब चाहे चुनाव करा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बाढ़ आई थी तब भी यहां चुनाव हुए थे तो फिर अब चुनाव क्यों नहीं हो सकते? सवाल चुनाव का नहीं है, सवाल यह है कि वो चुनाव कैसे लड़ना चाहते हैं।

अमरनाथ यात्रा के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर की आवाम ने सालों से अमरनाथ तीर्थयात्रा का सुचारू तरीके से चलाने के लिए पूरे दिल से काम किया है। उन्होंने कहा कि ये बात न भूलिये कि अमरनाथ की गुफा की खोज करने वाला व्यक्ति कौन था? वह पहलगाम का ही रहने वाला मुसलमान था।

अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। हमारा मसकद घाटी में अमन-चैन कायम करना है और दिल्ली में बैठ लोग जिस तरह से खामोशी लाना चाहते हैं वो केवल मातम से आ सकती है। अगर घाटी के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लानी है को उसके लिए उन्हें हक की सरकार चाहिए और हम इसे लेकर रहेंगे।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीKashmir Farooq Abdullahजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?