लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की मांग, मृतक किसानों के लिए संसद में शोक प्रस्ताव लाए सरकार, 700 से अधिक किसानों की हो चुकी है मौत

By विशाल कुमार | Updated: November 28, 2021 08:50 IST

अभी तक न तो प्रधानमंत्री और न ही उनके किसी मंत्री ने अभी तक किसानों के मौत का जिक्र तक नहीं किया है और न ही कोई संवेदना व्यक्त की है. बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव लाने की पेशकश पर भी विचार करने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मांग की है कि आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के लिए शोक प्रस्ताव लाया जाए।प्रधानमंत्री और न ही उनके किसी मंत्री ने अभी तक किसानों के मौत का जिक्र तक नहीं किया है।सोमवार को संसद में कृषि कानूनों को रद्द करने का प्रस्ताव लाएगी सरकार।

नई दिल्ली: सोमवार को तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने का विधेयक लाने जा रही नरेंद्र मोदी सरकार से कांग्रेस ने मांग की है कि आंदोलन के दौरान मरने वाले 700 से अधिक किसानों के लिए शोक संवेदना जताने के लिए एक प्रस्ताव लाया जाए।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आगामी संसद सत्र की पूर्व संध्या पर, मैं आपसे ईमानदारी से अनुरोध करूंगा कि हमारे अन्नदाता के प्रति सम्मान के रूप में, सदन सर्वसम्मति से किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के लिए एक शोक प्रस्ताव पारित कर सकता है। हमारे किसान भाइयों ने देश को जो बलिदान दिया है, उसके लिए सदन में प्रस्ताव का पारित होना हमारे प्रति आभार व्यक्त करेगा।

बता दें कि, बीते 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को न्यायोजित ठहराने की भी कोशिश की थी।

वहीं, इस दौरान न तो प्रधानमंत्री और न ही उनके किसी मंत्री ने अभी तक किसानों के मौत का जिक्र तक नहीं किया है और न ही कोई संवेदना व्यक्त की है. बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव लाने की पेशकश पर भी विचार करने से इनकार कर दिया था।

फरवरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के इस इनकार का जिक्र करते हुए सदन में विपक्षी सदस्यों के साथ दो मिनट का मौन रखा था।

कांग्रेस सभी कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की किसानों की मांग का समर्थन कर रही है, जिसे सरकार मानने से हिचक रही है।

कांग्रेस आगामी सत्र में इस मांग के लिए दबाव बनाने की योजना बना रही है, इसके अलावा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल में बनाए रखने का विरोध भी कर रही है, जिनके बेटे लखीमपुर खीरी हत्याकांड में हत्यारोपी हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनसंसदकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष