लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: अंबाला के11 गांवों में इंटरनेट सेवाएं बंद, ‘बल्क एसएमएस’ सेवा निलंबित; जानें क्या है हालात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 14:19 IST

Farmers Protest: हरियाणा ने 9 दिसंबर तक अंबाला के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दीं। यह उपाय संभावित अशांति को संबोधित करता है क्योंकि 101 किसानों का एक समूह न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर शंभू सीमा से दिल्ली तक मार्च करने की योजना बना रहा है। सीमा पर भारी सुरक्षा मौजूदगी की खबर है.

Open in App

Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अंबाला जिले के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को संदेश भेजने की सुविधा ‘बल्क एसएमएस सेवा’ को नौ दिसंबर तक निलंबित कर दिया। यह निलंबन ‘‘तनाव, विवाद, आंदोलन और सार्वजनिक शांति भंग’’ होने की आशंकाओं के कारण किया गया है, क्योंकि किसानों का एक समूह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की तैयारी कर रहा था।

शुक्रवार दोपहर को अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, ददियाना, बारी घेल, लार्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांवों में प्रतिबंध लागू कर दिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सेवाएं नौ दिसंबर रात 11.59 बजे तक निलंबित रहेंगी।

पंजाब और हरियाणा सीमा पर शंभू बॉर्डर स्थित प्रदर्शन स्थल से 101 किसानों का एक जत्था शुक्रवार को पैदल मार्च शुरू करने वाले हैं। हरियाणा की सीमा पर अत्यधिक संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersइंटरनेट पर पाबंदीहरियाणाAmbala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?