लाइव न्यूज़ :

किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ जब पुलिस थाने में धरना देनी पहुंची एक गाय! प्रदर्शनकारी बोले- ये हमारी 41वीं गवाह है

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 7, 2021 15:21 IST

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना पुलिस थाने के बाहर किसानों ने अपनी दो साथी की रिहाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किसान अपने साथ गवाह के रूप में एक गाय को लेकर भी आए थे ।

Open in App
ठळक मुद्देफतेहाबाद में पुलिस थाने के बाहर किसान गाय को लेकर पहुंचे प्रदर्शन करने दरअसल दो किसानों की गिरफ्तारी के बाद किसान टोहाना थाना पहुंचे थेकिसानों ने कहा कि हम गाय को पवित्र पशु के प्रतीक के रूप में लाए हैं

चंडीगढ़:  हरियाणा के फतेहाबाद जिले मे उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कुछ किसान एक गाय के साथ पुलिस थाने में धरना देने पहुंचे।  फतेहाबाद जिले के एक पुलिस थाने में रविवार को किसान अपने दो साथियों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इस विरोध में एक गाय भी लेकर भी प्रदर्शनकारी आए थे । 

एनडीटीवी की खबर के अनुसार,   फतेहाबाद के टोहाना में एक विधायक के घर को घेरने के आरोप में दो किसानों  को गिरफ्तार कर लिया गया था । इन लोगों की रिहाई की मांग को लेकर किसान थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे । साथ ही वे अपने साथ एक गाय भी लेकर आए और कहा कि यह हमारा 41 वां गवाह है, जिसने किसानों को गिरफ्तार होते देखा है।

किसानों को किया जा चुका है रिहा

दोनों किसानों को रविवार देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया । उनकी रिहाई के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेयू) ने हरियाणा में पुलिस थानों को घेरने की योजना को रद्द कर दिया है । हालांकि टोहाना में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

किसानों ने कहा कि गाय को भोजन और पानी देने के लिए पुलिस अधिकारी जिम्मेदार होंगे । थाना परिसर में जानवर को एक छोटे से पोल से बांधा देखा गया, जिसके आगे पानी और घास रखी हुई थी ।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि मौजूदा सरकार खुद को गौ पूजा करने वाला या गो प्रेमियों की सरकार मानती है । हम पवित्र पशु को एक प्रतीक के रूप में लाए हैं । क्योंकि इसे पवित्र माना जाता है और इसकी उपस्थिति सरकार में कुछ अर्थ डालने में सहायक हो सकती है।

राकेश टिकैत भी प्रदर्शन में रहे मौजू

 थाने में धरना का नेतृत्व प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत ने किया। विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय किसान नेताओं और जिला प्रशासन के बीच रविवार को आम सहमति न बनने के बाद लिया गया । विकास सीसर और रवि आजाद दोनों किसान नेताओं को पिछले बुधवार को हरियाणा के बीजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को घेरने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा में कई किसान समूह भाजपा-जजपा नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध करते रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने पहले भी बबली के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी क्योंकि कृषि कानूनों के विरोध के दौरान उन पर किसानों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में विधायक ने किसानों के खिलाफ 'अनुचित' शब्द बोलने के लिए खेद व्यक्त किया था। यह भी अहम है कि विधायक के घर को घेरने वाले किसानों के खिलाफ मामले में पुलिस खुद ही  शिकायतकर्ता है। 

टॅग्स :हरियाणाकिसान आंदोलनगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे