लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest 2.0: किसानों के विरोध के बीच 28-29 फरवरी को हरियाणा के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा होगी बंद

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2024 21:28 IST

28-29 फरवरी को हरियाणा के जिला अंबाला के पुलिस स्टेशन सदर अंबाला, पंजोखेरा और नग्गल के अधिकार क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद रहेगा। हरियाणा सरकार का यह फैसला यह आंदोलनकारी किसानों द्वारा बुलाए गए "दिल्ली कूच" के मद्देनजर है।

Open in App

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने किसानों के चल रहे विरोध के बीच अंबाला के कुछ हिस्सों में फरवरी के अंत तक इंटरनेट निलंबित करने की घोषणा की है। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यह 28-29 फरवरी को सदर अंबाला, पंजोखेरा और नग्गल पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। 

मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को सबसे पहले 11 फरवरी को अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बार-बार निलंबित किया गया था। एक आधिकारिक आदेश ने हाल ही में बहु-जिला प्रतिबंधों को शनिवार तक बढ़ा दिया था।

मार्च में भाग लेने वाले पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से हरियाणा के साथ राज्य की सीमा के शंभू और खनौली सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं, जब उनके मार्च को सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया था। किसान नेताओं ने संकेत दिया है कि प्रदर्शनकारी अपनी अगली कार्रवाई पर निर्णय लेने से पहले 29 फरवरी तक डटे रहेंगे।

टॅग्स :किसान आंदोलनहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील