लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के लिए 100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से चंदा, गांव में 20 सदस्यीय समिति का गठन

By अनुराग आनंद | Updated: January 17, 2021 17:42 IST

पूर्व सरपंच बिजेंद्र बूरा ने बताया कि गांव में लगभग छह हजार एकड़ जमीन है, इस हिसाब से लगभग छह लाख रुपये का चंदा एकत्रित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरपंच प्रतिनिधि रणधीर बूरा ने बताया कि बैठक मे पूरे गांव ने फैसला लिया है, जो सभी के लिए मान्य होगा।  गांव में चंदा इकट्ठा करने के लिए 20 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।

जींदजींद जिले के घोघड़िया गांव की पंचायत ने किसान आंदोलन में मदद की अनूठी पहल की है। यहां रविवार को पूर्व सरपंच बिजेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 जनवरी को गांव में मौजूद सभी ट्रैक्टर एवं टॉली के साथ दिल्ली कूच करने और प्रति एकड़ 100 रुपये का चंदा एकत्र करने का फैसला किया गया है।

यह गांव उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। पंचायत में यह सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इसके मुताबिक गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति 24 जनवरी को दिल्ली कूच करेगा। पंचायत ने कहा कि अगर कोई इससे ज्यादा रुपये की मदद करता है, तो वह उसकी इच्छा है लेकिन कम से कम 100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर किसी से पैसे लिए जा रहे हैं।

एक गांव से करीब लगभग छह लाख रुपये का चंदा एकत्रित होगा-

पूर्व सरपंच बिजेंद्र बूरा ने बताया कि गांव में लगभग छह हजार एकड़ जमीन है, इस हिसाब से लगभग छह लाख रुपये का चंदा एकत्रित होगा, जो टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसानों की मदद के लिए दिया जाएगा। गांव में 20 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि किसान आंदोलन के सिलसिले में अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी गांव में घुसता है तो उसे बंधक बनाया जा सकता है और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सरपंच प्रतिनिधि रणधीर बूरा ने बताया कि बैठक मे पूरे गांव ने फैसला लिया है, जो सभी के लिए मान्य होगा।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :किसान आंदोलनजींदभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?