किसानों ने परेड के लिए पूर्व निर्धारित शर्तें तोड़ीं, अनेक पुलिसकर्मी घायल हुए : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Published: January 26, 2021 07:01 PM2021-01-26T19:01:54+5:302021-01-26T19:01:54+5:30

Farmers break pre-conditions for parade, many policemen injured: Delhi Police | किसानों ने परेड के लिए पूर्व निर्धारित शर्तें तोड़ीं, अनेक पुलिसकर्मी घायल हुए : दिल्ली पुलिस

किसानों ने परेड के लिए पूर्व निर्धारित शर्तें तोड़ीं, अनेक पुलिसकर्मी घायल हुए : दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रैक्टर परेड के लिए पूर्व निर्धारित शर्तों पर बनी सहमति का पालन नहीं किया और हिंसा तथा तोड़फोड़ की जिसमें अनेक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस ने एक बयान में यह भी दावा किया कि बल ने रैली की शर्तों के अनुपालन के लिए सभी प्रयास किए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही अपना मार्च शुरू कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

दिल्ली पुलिस का बयान तब आया है जब राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक दृश्य देखने को मिले।

किसानों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर विभिन्न स्थानों से दिल्ली में प्रवेश किया, लेकिन इस ट्रैक्टर परेड में हिंसा की घटनाएं हुईं।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों ने रैली के लिए निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया। किसानों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही ट्रैक्टर रैली शुरू कर दी। उन्होंने हिंसा और तोड़फोड़ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers break pre-conditions for parade, many policemen injured: Delhi Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे