लाइव न्यूज़ :

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कृषकों ने पंजाब में सड़क जाम की, हरियाणा सरकार का पुतला जलाया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:05 IST

Open in App

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कृषकों ने रविवार को पंजाब में दो घंटे तक सड़कों और राजमार्गों को बाधित किया।विभिन्न किसान संघों से संबंधित प्रदर्शनकारियों ने करनाल में कृषकों पर "बल" का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का पुतला फूंका।शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले किसानों के एक समूह पर पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए थे। ये किसान भाजपा की एक बैठक का विरोध करने के लिए करनाल की ओर जा रहे थे। पंजाब में दोपहर 12 बजे शुरू हुए दो घंटे के आंदोलन के कारण कई जगहों पर जाम लगा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के कारण जालंधर-पठानकोट राजमार्ग, लुधियाना-चंडीगढ़ राजमार्ग , अमृतसर-गंगानगर राजमार्ग और फिरोजपुर-जीरा मार्ग पर कई जगहों पर वाहनों का आवागमन बाधित हुआ।किसान संघर्ष मजदूर कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। अमृतसर में एक प्रदर्शन के दौरान, पंढेर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि किसानों पर पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।भारतीय किसान संघ (एकता उगराहां) ने राज्य में 56 स्थानों पर प्रदर्शन किया और खट्टर सरकार के "शर्मनाक" कृत्य की निंदा की।इस बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने भी करनाल में किसानों पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई की निंदा कीउन्होंने ट्विटर पर कहा, “ प्रदर्शनकारी किसानों पर निंदनीय हमला हर भारतीय के मौलिक अधिकारों पर हमला है... ये अधिकार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य बलिदानों के बाद अर्जित किए गए हैं। यह संविधान की भावना को चोट पहुंचाता है और प्रभावित करता है और भारत के लोकतंत्र की रीढ़ को तोड़ता है।"उन्होंने हरियाणा में पुलिस द्वारा ‘बल के इस्तेमाल’ का वीडियो भी साझा किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को हरियाणा पुलिस द्वारा "खुलेआम की गई बर्बरता" पर दुख व्यक्त किया था और खट्टर की "शांति से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर इस तरह का क्रूरतापूर्ण हमला करने" के लिए आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?