लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: 'जिंदा है किसान', आंसू गैस के गोले से हुई किसान की मौत पर हरियाणा पुलिस ने क्या कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 21, 2024 17:34 IST

Farmer Protest: 21 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया। इधर, प्रदर्शनकारियों को खदड़ने के लिए उन पर सुरक्षाबलों के द्वारा आंसू गैल के गोले भी छोड़े गए। इससे जुड़ी हुई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान की मौत को हरियाणा पुलिस ने फेक बताया हरियाणा पुलिस ने कहा किसी भी किसान की मौत नहीं हुई हैसोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है

Farmer Protest: 21 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया। इधर, प्रदर्शनकारियों को खदड़ने के लिए उन पर सुरक्षाबलों के द्वारा आंसू गैल के गोले भी छोड़े गए। इससे जुड़ी हुई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

इस बीच खबर आई कि दिल्ली कूच के दौरान पुलिस से झड़प में एक 23 साल के किसान की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें चलाई जाने लगी। मृतक की फोटो भी पोस्ट की जाने लगी। इन सबके बीच हरियाणा पुलिस ने अहम जानकारी साझा की है।

हरियाणा पुलिस के द्वारा 3.36 पर एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में हरियाणा पुलिस ने बताया कि अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज किसान आंदोलन में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है।

यह मात्र एक अफवाह है। दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों तथा एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है जो उपचाराधीन है। बताते चले कि कई राउंड की वार्ता के बाद भी हल नहीं निकलने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया था।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। मालूम हो कि पिछले चार दौर में कोई समाधान नहीं निकलने के बाद कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को 5वें दौर की चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसी भी चीज का समाधान लगातार बातचीत से ही निकाला जा सकता है। मैं किसान संगठन से अपील करता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान निकालने के लिए बातचीत के रास्ते आगे बढ़ें। चौथे दौर तक की बातचीत होने के बाद किसान संगठनों की ओर से जो प्रतिक्रिया आई उसे संज्ञान में लेते हुए हम पांचवे दौर की बैठक और एमएसपी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली का विषय जैसे मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं। मेरी अपील है कि वे शांति बनाएं रखें और हमारी कोशिश है कि वार्ता से समाधान निकले।

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatदिल्लीगुरुग्रामdelhiGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी