लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: धरने पर बैठे किसान की मौत, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

By भाषा | Updated: August 3, 2019 19:12 IST

Open in App

चरखी दादरी में जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान राम अवतार (54) की शनिवार को मौत हो गई। राम अवतार पिछले चार महीने से गांव ढाणी फौगाट में ग्रीन कारिडोर 152 डी की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर दिए जा रहे किसानों के धरने पर बैठा था।

शनिवार सुबह अचानक से किसान के सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। किसानों ने मृतक के शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। धरने पर पंहुची विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नही हो जाती किसान के शव का दाह संस्कार नही किया जाएगा।

इस मामले में रविवार सुबह कई खापों व गावों के लोगों को धरना स्थल पर जुटकर अगला कदम उठाने को फैसला लिया है। धरने पर मौजूद लोग मृतक किसान का शव लेकर धरना स्थल पर ही बैठे है। किसान की मौत के मामले में एसडीएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि वे किसान की मौत की सूचना के बाद धरना स्थल पर गए थे।

उन्होंने किसानों के साथ बैठक कर उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने इन मांगों को पूरा करने के लिए लिखित आश्वासन की मांग की। वहीं से दो घंटों तक उच्च अधिकारियों से बात भी की। दोपहर तीन बजे एसडीएम दोबारा से किसानों के बीच में पहुंचे, लेकिन तब भी किसानों ने उनकी नहीं मानी। दोपहर बाद दादरी के सीटीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व एसडीएम संदीप अग्रवाल फिर से धरनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने किसानों को उनकी मांगें उच्च अधिकारियों के पास भेजने संबंधित दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन किसान इन मांगों को पूरा करने के लिए लिखित आश्वासन की मांग करते रहे। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह