उप्र में भतीजे ने किसान की गोली मारकर हत्या की
By भाषा | Published: June 30, 2021 07:56 PM2021-06-30T19:56:20+5:302021-06-30T19:56:20+5:30
मुजफ्फरनगर, 30 जून उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक गांव में बुधवार को मामूली बात पर 50 वर्षीय किसान की उसके भतीजे ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त देवेदर सिंचाई के लिए खेत पर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसके भतीजे ने उसे रोका और कहा कि वह पहले ट्यूबवेल का इस्तेमाल करेगा।
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों में विवाद हो गया और आरोपी ने देवेंदर को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि देवेंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।