लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2024 07:47 IST

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बीते शनिवार को कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सहित अन्य सेवाओं को 13 फरवरी तक बैन करने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर बैन किया सरकार ने किसनों के प्रदर्शन को देखते हुए 13 फरवरी तक मोबाइल की कई सुविधाओं पर बैन लगाया अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यह बैन रहेगा प्रभावी

चंडीगढ़: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बीते शनिवार को कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाओं को 13 फरवरी तक निलंबित करने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हरियाणा प्रशासन द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं निलंबित रहेंगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से 13 फरवरी को रात 11.59 बजे तक सात जिलों - अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

इस बीच, शनिवार को किसानों के निर्धारित 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले हरियाणा के जींद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने के आह्वान के बीच, जींद पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए एहतियात के तौर पर यातायात सलाह जारी की है। मोटर चालकों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित मार्च के दिन केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही राज्य की मुख्य सड़कों का उपयोग करें।

एडवाइजरी में हरियाणा से पंजाब तक सभी मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होने की संभावना का भी उल्लेख किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शांति और व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा जनता को सरकार की ओर से दिये परामर्श में यह भी कहा गया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति के दौरान लोग डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अंबाला में भारी पुलिस तैनाती और बैरिकेडिंग की गई है।

गौरतलब है कि लुधियाना में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) लाखोवाल के नेताओं ने शनिवार को घोषणा की कि वे 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अगर मार्च के दौरान किसानों को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा तो वे विरोध करेंगे।

टॅग्स :हरियाणाइंटरनेट पर पाबंदीकिसान आंदोलनमनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?