लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: किसानों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी 'ब्लैक फ्राइडे' विरोध का आह्वान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर की हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2024 09:35 IST

किसान आंदोलन संगठनों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर हरियाणा पुलिस के साथ हुई झड़प में मारे गये युवा किसान शुभकरण सिंह को लेकर आज 23 फरवरी को देशव्यापी 'ब्लैक फ्राइडे' विरोध का आह्वान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन संगठनों ने 23 फरवरी को देशव्यापी 'ब्लैक फ्राइडे' विरोध का आह्वान किया हैसंयुक्त किसान मोर्चा ने भी 'दिल्ली चलो' मार्च को अपना समर्थन दे दिया हैकिसान शुभकरण सिंह की मौत के लिए मनोहर लाल खट्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग हो रही है

नई दिल्ली: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी सहित अन्य किसान आंदोलन समूहों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर हरियाणा पुलिस के साथ हुई झड़प में मारे गये युवा किसान शुभकरण सिंह को लेकर आज 23 फरवरी को देशव्यापी 'ब्लैक फ्राइडे' विरोध का आह्वान किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने 'दिल्ली चलो' मार्च को अपना समर्थन दिया है और अपनी मांगों के समर्थन में देश भर में किसानों को संगठित करने का वादा किया है।

इस बीच प्रदर्शनकारी किसान की मौत के बाद 'दिल्ली चलो' मार्च दो दिनों तक रुका हुआ है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वे शुक्रवार शाम को अगली कार्रवाई तय करेंगे।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने विरोध प्रदर्शन के बीच मारे गये किसान शुभकरण सिंह की मौत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही किसान नेताओं ने मृतक किसान के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।

इसके साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पूरे भारत में 'काला दिवस' मनाने की घोषणा की है। किसानों की ओर से कहा गया है कि विरोध प्रतीक के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और गृह मंत्री विज के पुतले जलाए जाएंगे। घरने पर बैठे किसान लगातार मुख्यमंत्री खट्टर और गृहमंत्री विज के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार एकजुटता और ताकत दिखाने के लिए किसान 26 फरवरी को राजमार्गों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। अखिल भारतीय किसान मजदूर महापंचायत 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली है, जिसका लक्ष्य देश भर के किसानों को एकजुट करना है।

हालांकि सीधे तौर पर 'दिल्ली चलो' आंदोलन का हिस्सा नहीं होने के बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है, जो फसलों और कृषि ऋण के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को स्वीकार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं।

मलूम हो कि हरियाणा -पंजाब सीमा पर किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच तनाव के कारण झड़पें हुईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस अधिकारियों के मारे जाने और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

हरियाणा पुलिस ने कहा कि किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए), 1980 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। इसने कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव में गड़बड़ी को रोकने के लिए किसान नेताओं को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

टॅग्स :किसान आंदोलनfarmers protestमनोहर लाल खट्टरअनिल विजहरियाणापंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?