लाइव न्यूज़ :

किसान क़ानून को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, कहा-मैं हर कुर्बानी दूँगा

By शीलेष शर्मा | Updated: November 4, 2020 17:20 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब विधान द्वारा पारित क़ानूनों को प्रदेश के राज्यपाल वी पी सिंह स्वीकृति नहीं दे रहे हैं जिसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मिलने का समय माँगा लेकिन राष्ट्रपति ने समय नहीं दिया ,यही कारण है कि समूची पंजाब सरकार धरने पर बैठने को मज़बूर है।  

Open in App
ठळक मुद्देसीएम के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। केंद्र सरकार पर हमला बोला।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में समूची पंजाब सरकार और कांग्रेस के सांसद तथा विधायक राजघाट पहुंचे।सांसद मनीष तिवारी, प्रणीत कौर, नवजोत सिद्दू सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

नई दिल्लीः कृषि कानून को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर बुधवार को धरना दिया। सीएम के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। केंद्र सरकार पर हमला बोला।

किसानों को न्याय दिलाने के लिए मैं हर कुर्बानी दूँगा, यह बात आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकमत से बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब विधान द्वारा पारित क़ानूनों को प्रदेश के राज्यपाल वी पी सिंह स्वीकृति नहीं दे रहे हैं जिसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मिलने का समय माँगा लेकिन राष्ट्रपति ने समय नहीं दिया ,यही कारण है कि समूची पंजाब सरकार धरने पर बैठने को मज़बूर है।  

उल्लेखनीय है कि आज सुबह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में समूची पंजाब सरकार और कांग्रेस के सांसद तथा विधायक राजघाट पहुंचे, जहाँ गाँधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन चढ़ा कर धरने के लिये कूच किया। जंतर मंतर पर सभी नेताओं ने दिनभर का सांकेतिक धरना दिया, इनमें सांसद मनीष तिवारी, प्रणीत कौर, नवजोत सिद्दू सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिये आज का सांकेतिक धरना समाप्त होते ही पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच शुरू कर देंगे। इन किसानों को महज़ राज्य सरकार  ही नहीं सभी राजनैतिक दलों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें कांग्रेस के अलावा शिरोमणि अकाली दल ,आम आदमी पार्टी शामिल है। इस सूत्र ने बताया कि आंदोलनकारी किसान महिलाओं को साथ लेकर दिल्ली घेरने की योजना बना रहे हैं जिसकी किसान संगठन जल्दी ही औपचारिक घोषणा करेंगे।  

टॅग्स :पंजाबनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधीअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए