गाय के हमले में एक किसान की मौत
By भाषा | Published: June 9, 2021 11:48 AM2021-06-09T11:48:26+5:302021-06-09T11:48:26+5:30
बलिया (उत्तर प्रदेश), नौ जून बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में गाय के हमले में एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के बड़का सुफल टोला जयप्रकाश नगर गांव में मंगलवार को किसान किशोर बिंद (55) अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक एक गाय ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में बिंद की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।