लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस शासित राज्यों ने मोदी सरकार के किसान कानूनों के खिलाफ खोला मोर्चा

By शीलेष शर्मा | Updated: October 20, 2020 20:17 IST

कांग्रेस शासित राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विपक्ष के नेतृत्व वाली दूसरी सरकारें भी अपने अपने राज्य में केंद्र द्वारा पारित किये गए किसान विरोधी क़ानूनों के खिलाफ क़ानून बनाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देविधान सभा का विशेष सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी गयी है इसलिए राज्य सरकार को क़ानून पारित करने में विलम्ब हो रहा है।मनु अभिषेक सिंघवी ने कहा कि  प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा सरकार को पंजाब सरकार का धन्यवाद देना चाहिए।रकार को उनकी भूल सुधार का अवसर प्रदान किया है, जिससे केंद्र द्वारा पारित क़ानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।  

नई दिल्लीः मोदी सरकार द्वारा  पारित किये गए कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है, जिसकी शुरुआत सोनिया गाँधी के निर्देश पर पर पंजाब से हुई। पार्टी सूत्र बताते हैं कि यह सिलसिला केवल कांग्रेस शासित राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विपक्ष के नेतृत्व वाली दूसरी सरकारें भी अपने अपने राज्य में केंद्र द्वारा पारित किये गए किसान विरोधी क़ानूनों के खिलाफ क़ानून बनाएगी। 

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ की बारी है, चूँकि राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी गयी है इसलिए राज्य सरकार को क़ानून पारित करने में विलम्ब हो रहा है। पार्टी ने घोषणा  की कि  कांग्रेस हर कीमत पर केंद्र के इन क़ानूनों का विरोध करेगी क्योंकि मोदी सरकार ने नियमों को ताक  पर रख कर परम्पराओं के विपरीत इन्हें संसद में पारित किया है।

पार्टी ने ऐसे भी संकेत दिए कि  छत्तीसगढ़ में अगर राज्यपाल ने विशान सभा का विशेष सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी तो राज्य में आंदोलन खड़ा होगा।  दूसरी ओर  कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी कर चुकी हैं ताकि इन केंद्र द्वारा पारित क़ानूनों को रद्द कराया जा सके।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो यहाँ तक कह डाला कि अगर ज़रुरत पड़ी तो वे किसानों की ख़ातिर अपनी सरकार भी क़ुर्बान कर देंगे। कांग्रेस मोदी सरकार के क़ानूनों को संविधान के विपरीत मानती है और इसी आधार पर वे अदालत में इन्हें चुनौती देने जा रही है। 

पार्टी के प्रवक्ता मनु अभिषेक सिंघवी ने कहा कि  प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा सरकार को पंजाब सरकार का धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने मोदी सरकार को उनकी भूल सुधार का अवसर प्रदान किया है, जिससे केंद्र द्वारा पारित क़ानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।  

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्तीसगढ़सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब