प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

By भाषा | Published: February 1, 2020 07:33 AM2020-02-01T07:33:52+5:302020-02-01T07:33:52+5:30

टिवाणा पंजाबी साहित्य अकादमी की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी को दबाए जाने और बढ़ते सांप्रदायिकरण’’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लेखकों के समर्थन में उन्होंने 2015 में पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया था।

Famous Punjabi novelist Dalip Kaur Tiwana dies | प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा की फाइल फोटो। (Image Courtesy: Twitter/@preneet_kaur)

Highlightsप्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा का शुक्रवार को मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया।पिछले कुछ समय से टिवाणा (84) बीमार चल रही थीं।

प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा का शुक्रवार को मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से टिवाणा (84) बीमार चल रही थीं। उन्हें पद्मश्री और साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था।

टिवाणा पंजाबी साहित्य अकादमी की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी को दबाए जाने और बढ़ते सांप्रदायिकरण’’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लेखकों के समर्थन में उन्होंने 2015 में पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया था।

पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को यहां एक बैठक में इस पंजाबी साहित्यकार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मंत्रिमंडल की बैठक में उन्हें पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के अवतार के तौर पर याद किया गया जिन्होंने अपने लेखन से भाषा, कला और साहित्य को बढ़ावा देने के लिये अभूतपूर्व योगदान दिया। पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने भी टिवाणा के निधन पर शोक जताया है। 

Web Title: Famous Punjabi novelist Dalip Kaur Tiwana dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे