लाइव न्यूज़ :

नोएडा में करीब 18 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद , चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात जुलाई नोएडा में पुलिस ने नकली का धंधा करने वाले एक गैंग के चार बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 18 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किये है। चारों ने कथित रूप से दर्जनों लोगों से ठगने की बात स्वीकार की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को एक सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने फरमान, सन्नवर उर्फ छोटू, नौशाद तथा वसीम उर्फ राजा को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500, 200 और 100 रूपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद कीं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों ने पुलिस को बताया कि वे सीधे- साधे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे तथा उनसे कहते थे कि वे नकली नोट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों का विश्वास जीतने के लिए नकली नोट बताकर उन्हें असली नोट देते थे तथा मार्केट में चलाने के लिए कहते थे। जब नोट मार्केट में चल जाता है, तो ये लोग ग्राहक को अपने जाल में फंसा लेते थे। उन्होंने बताया कि बदमाश मनोरंजन वाली नोटों की गड्डी बनाकर, उसके ऊपर और नीचे दो-दो असली नोट लगाते थे, तथा उसे पॉलिथीन में ऐसे रेप करते हैं, जैसे कि बैंक की गड्डी हो।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह बात पता चली है, कि जब ग्राहक इनके द्वारा दी गई नकली नोट की गड्डी को गिन रहा होता था, उसी समय गैंग के लोग शोर मचा देते थे, कि पुलिस आ गई, पुलिस आ गई, तथा भगदड़ मचा देते थे। उन्होंने बताया कि ये लोग नकली नोट की गड्डी तथा ग्राहक द्वारा दिए गए पैसे लेकर भाग जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह