लाइव न्यूज़ :

Fact Check: फर्जी है RSS के नाम पर वायरल हुआ लेटर, संघ ने नहीं किया पश्चिमी दिल्ली से AAP उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2024 14:30 IST

सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया की माने तो ये लेटर राष्ट्रीय स्वयंसीक संघ का है। इस लेटर के जरिये आरएसएस ने पश्चिमी दिल्ली से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी  नेता महाबल मिश्रा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 के छह चरण पूरे हो चुके हैं। सातवां और आखिरी चरण के लिए मतदान 01 जून को होना है।वोट की गिनती 04 जून को होगी।

Created By: Aaj Tak

Translated By: लोकमत हिन्दी

लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरण पूरे हो चुके हैं। सातवां और आखिरी चरण के लिए मतदान 01 जून को होना है, जबकि वोट की गिनती 04 जून को होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया की माने तो ये लेटर राष्ट्रीय स्वयंसीक संघ का है। इस लेटर के जरिये आरएसएस ने पश्चिमी दिल्ली से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी  नेता महाबल मिश्रा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

ये लेटर फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इसे साझा करते हुए एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है, "आरएसएस ने लोकसभा चुनाव दिल्ली राज्य में आम आदमी पार्टी को दिया पूर्ण समर्थन। 25 तारीख को संघ के सभी कार्यकर्ता झाड़ू वाला बटन दबाएंगे।" हालांकि, आजतक फैक्ट चेक ने आरएसएस के वायरल हो रहे इस लेटर को फर्जी बताया है। दरअसल, इस लेटर में काफी गलतियां हैं। 

यही नहीं, ये लेटर  डॉ मनमोहन वैद्य के नाम से जारी किया गया है, जबकि डॉ वैद्य काफी लम्बे समय से आरएसएस के प्रचार प्रमुख नहीं हैं। सुनील आम्बेकर अब इस पद को संभाल रहे हैं। वहीं, आजतक फैक्ट चेक ने इस वायरल लेटर को लेकर आरएसएस के दिल्ली प्रांत कार्यवाहक अनिल गुप्ता से भी बातचीत की, जिन्होंने बताया कि संघ वायरल लेटर को लेकर प्रेस रिलीज जारी कर चुका है। 

इसके अलावा आरएसएस से जुड़ी जानकारियां साझा करने वाली मीडिया संस्था 'विश्व संवाद केंद्र भारत' ने भी इस लेटर को फर्जी बताया है। बता दें कि 25 मई को दिल्ली की सभी सीटों के लिए मतदान हुए हैं। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमलजीत सहरावत को मैदान पर उतारा है। हालांकि, अब किसी भी उम्मीदवार की किस्मत का फैसला 04 जून को होगा।

फैक्ट चेक को वेबसाइट Aaj Tak ने प्रकाशित किया है।

इसका रिपब्लिश 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :Rashtriya Swayamsevak Sanghभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी