लाइव न्यूज़ :

Fact Check: नए साल से यूपीआई ट्रांजेक्शन होंगे महंगे? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: December 10, 2020 09:03 IST

अगर कोई व्यक्ति थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करके यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसको इसके लिए शुल्क चुकाना होगा। जानें इस बात की सच्चाई क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यधारा के इन खबरों का फैक्ट चेक सरकारी संस्था पीआईबी ने किया है।पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि यह दावा गलत है।

नई दिल्ली: मुख्यधारा की मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि नए साल से यूपीआई व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन महंगे हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि यूपीआई के जरिए किसी को भुगतान करने पर ग्राहक को अतिरिक्त शुल्क देना हो सकता है। 

यानी अगर कोई व्यक्ति थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करके यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसको इसके लिए शुल्क चुकाना होगा। मुख्यधारा के इन खबरों का फैक्ट चेक सरकारी संस्था पीआईबी ने किया है।

जानें पीआईबी ने क्या कहा है?बता दें कि पीआईबी ने उस खबर को फर्जी बताया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि नए साल से यूपीआई ट्रांजेक्शन महंगे हो जाएंगे और थर्ड पार्टी ऐप से पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज लगेंगे। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि यह दावा गलत है। नैशनल पैमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। 

यूपीआई क्या हैयूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई एक रियल टाइम भुगतान प्रणाली है। यह मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है। यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं।

टॅग्स :फैक्ट चेकऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारनकद लेन-देन पर आयकर विभाग की नजर, इस लिमिट से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर लगेगा भारी जुर्माना

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया