लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी व अमित शाह ने एक ही टेबल पर बैठकर खाया खाना? ये है वायरल तस्वीर की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 10:10 IST

तस्वीर को साझा करते हुए लोग यह दावा कर रहे हैं कि बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह और ममता बनर्जी ने एक साथ खाने के टेबल पर बैठकर चर्चा करते हुए खाना खाया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल कॉउंसिल की 24वीं मीटिंग के दौरान की है। इस दौरान AIMIM Jamshedpur के एक फेसबुक पेज ने इस फोटो को साझा करते हुए बंगाल चुनाव से जुड़े होने का दावा किया है।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का सबसे बड़ा मकसद यदि कुछ है तो वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने का है। पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले यहां चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को साझा करते हुए लोग यह दावा कर रहे हैं कि बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह और ममता बनर्जी ने एक साथ खाने के टेबल पर बैठकर चर्चा करते हुए खाना खाया है।

ब्रेक फास्ट पे बंगाल चुनाव पर चर्चा. लेकिन अंधे ओवैसी को ही बोलेंगे एजेंट... यह कौन बीजेपी का एजेंट है आपको समय आता...

Posted by AIMIM Jamshedpur on Sunday, 15 November 2020

इस दौरान AIMIM Jamshedpur के एक फेसबुक पेज ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा कि ब्रेक फास्ट पे बंगाल चुनाव पर चर्चा। लेकिन, अंधे ओवैसी को ही बोलेंगे एजेंट... यह कौन बीजेपी का एजेंट है आपको समय आता होगा देखो जो बैठा हुआ खाना खा रहे हो कौन है समझने का वक्त है भाई यह सब एक ही लोग हैं यह सब को बेवकूफ बना रहे हैं बोलते ओवैसी बीजेपी का एजेंट है पहले देखो तब बोलो।

ऐसे में अब आइए जानते हैं कि फोटो की सच्चाई क्या है?

इस तस्वीर के बारे में सर्च करने पर हमने पाया कि यह तस्वीर 28 फरवरी 2020 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल कॉउंसिल की 24वीं मीटिंग के दौरान की है। 

ममता बनर्जी और अमित शाह से जुड़ी इस तस्वीर के बारे में खबरों में बताया गया है कि ये मीटिंग भारत के पूर्वी राज्यों (बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड) के मुद्दों को लेकर होती है। इस साल ये मीटिंग गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई थी जिसमें नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक सहित पूर्वी राज्यों के प्रमुख लोग शामिल हुए थे।

मीटिंग के बाद नवीन पटनायक ने अपने घर पर लंच रखा था जिस दौरान ये तस्वीर खींची गई थी। इससे पहले ये मीटिंग 2018 में कोलकाता में हुई थी। वायरल तस्वीर को नवीन पटनायक ने भी ट्वीट किया था। इस तरह साफ है कि फेसबुक में बंगाल चुनाव से जोड़कर किया जा रहा दावा गलत है। 

टॅग्स :अमित शाहममता बनर्जीपश्चिम बंगालफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है