लाइव न्यूज़ :

Fact Check: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम सरकार ने बदल दिया है! आखिर क्या है सच, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2020 11:11 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से फैली की दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। हालांकि ये खबर फर्जी है। पीआईबी की ओर से भी इस बारे में जानकारी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर उड़ी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नाम को बदले जाने की फर्जी खबरपीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर इसे गलत बताया, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थी फर्जी सूचना

सोशल मीडिया के इस दौर पर कई बार बेहद भ्रामक और झूठी खबरें फैल जाती है। साथ ही लोग भी इस पर भरोसा करने लगते हैं और सच भी मान लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हमेशा हर सूचना को क्रॉसचेक किया जाए और किसी भी विषय में पुख्ता जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोत को देखा जाए।

बहरहाल ऐसी ही एक झूठी खबर इन दिनों हाल में तेजी से फैली है। इसमें कहा गया है कि भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। हालांकि ये सच नहीं है।

पिछले कुछ वर्षों में कुछ जगहों के नाम बदले जाने और ग्रेटर हैदारबाद नगर निगम के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के शहर के नाम बदलने के वादे के बाद निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की अफवाहों को और बल मिला। 

इससे संबंधित कई ट्वीट किए गए और सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैली। अब हालांकि पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर इस खबर को फर्जी बताया है।

रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की फर्जी खबर

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही सूचनाओं में ये दावा किया जा रहा था कि भारतीय रेलवे ने हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब 'महाराणा प्रताप एक्सप्रेशन' कर दिया है। कई दिनों की चली अफवाह के बीच पीआईबी ने बुधवार को ट्वीट किया कि यह दावा फर्जी है और रेलवे की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी पीआईबी कई मौकों पर लगातार फर्जी खबरों का पर्दाफाश करती रही है। ऐसी ही एक खबर और आई थी। इसमें कहा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों की आपूर्ति बंद कर दी है जिसके कारण एटीएम से केवल 100, 200 और 500 रुपए के नोट ही निकाले जा सकेंगे। हालांकि ये खबर भी फर्जी निकली। आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

टॅग्स :भारतीय रेलयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया